ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देश की छवि होगी खराब, वक्फ बोर्ड को लेकर फैलाया प्रोपेगेंडा… एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव पर भड़के सपा सांसद

केंद्र सरकार कल यानी सोमवार को संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पेश कर सकती है. इसको लेकर अभी से ही सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने बिल पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर और उसके अधिकारों पर अंकुश लगाने के लिए ये विधेयक ला रही है.

वक्फ बोर्ड संशोधन का तरीका गलत है. इससे दुनिया में देश की छवि खराब होगी. सपा सांसद ने वक्फ बोर्ड एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव की तुलना कृषि कानूनों से की. नदवी ने कहा कि सरकार कृषि कानूनों की तरह इस विधेयक को भी लाना चाहती है. कृषि के लिए काले कानून भी ऐसे ही रातों रात लाए गए थे. वक्फ बोर्ड किसी भी संपत्ति को अपना घोषित कर देती है. ऐसा नहीं है. इसकी एक प्रकिया होती है.

गंगा जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचाने वाला बिल

सपा सांसद ने कहा कि ये गलत बात है और वक्फ बोर्ड लेकर एक प्रोपेगंडा फैलाया जा रहा है. इससे दुनिया में सरकार के कमजोर होने का संदेश जाएगा. सरकार को शहरियों के हकों की हिफाजत करनी चाहिए. अगर सरकार की नियत ठीक थी तो ऑल पार्टी मीटिंग और स्कॉलर्स को बुलाकर बात करनी चाहिए. ये देश की गंगा जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचाने वाला है. जब बिल संसद में आएगा तो सपा मुखिया उसे देखेंगे और उसके हिसाब से स्टैंड लेंगे. फिलहाल बिल लाने का तरीका गलत है और इससे देश की छवि खराब होगी.

कोई नया संशोधन की जरूरत नहीं- AIMPLB

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के कार्यकारी सदस्य मौलाना खालिद रशीद ने भी इस बिल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि कोई नया संशोधन की जरूरत नहीं है. मौजूदा कानून वक्फ मैनेजमेंट के लिए पर्याप्त हैं और उत्तर प्रदेश के वक्फ बोर्ड में पहले से ही दो महिला सदस्यों का प्रतिनिधित्व है. कोई भी बदलाव करने से पहले हितधारकों की राय पर विचार किया जाना चाहिए.

विश्व हिन्दू परिषद ने किया प्रस्ताव का स्वागत

वक्फ बोर्ड की शक्तियों पर अंकुश लगाने के लिए एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव विश्व हिन्दू परिषद ने स्वागत किया है. विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि 2013 में UPA सरकार ने बेइमानी किसी भी संपत्ति को अपना घोषित करने की शक्तियां वक्फ बोर्ड को दी थी. इसमें संशोधन की बहुत जरूरत थी. संशोधन 10 साल पहले ही होना चाहिए था. इस संशोधन से वक्फ बोर्ड की मनमानी से लगाम लगेगी.

बीजेपी शुरू से वक्फ के खिलाफ रही है- ओवैसी

वहीं, वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मीडिया में जो खबर आ रही है उसके हवाले से कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी हुकुमत अधिकार छीनना चाहती है. बीजेपी शुरू से वक्फ के खिलाफ रही है. इनका एजेंडा है कि इसे खत्म कर दिया जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.