ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जश्न-ए-टीका कार्यक्रम का आयोजन

मोतिहारी: जिलाधिकारी ,शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में डॉक्टर राधाकृष्णन भवन में जिला स्वास्थ्य विभाग , मोतिहारी के द्वारा आयोजित जश्न -ए – टीका कार्यक्रम का आयोजन जिला , अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ किया गया।
जिले भर में कोविड-19 टीकाकरण के सफलता को लेकर जिलाधिकारी ने टीकाकरण कार्य में लगे सभी संस्थाओं एवं सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
जश्न ए टीका कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईओ ने कहा कि वर्ष 2020 के मार्च से हमलोग कोरोना की वैश्विक महामारी से ग्रसित हैं ।
उन्होंने कहा कि शुरुआती लॉकडाउन मे मास्क , समाजिक दूरी, सैनिटाइजर, कंटेनमेंट जोन , आइसोलेशन वार्ड , ऑक्सीजन आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया।
जिले भर में अस्पतालों को कोविड केयर सेंटर एवं कोविड अस्पतालों में परिवर्तित कर इस महामारी से मुकाबला किया गया।
उन्होंने बताया कि महामारी के विरुद्ध चुनौतीपूर्ण वैक्सीनेशन कार्य को कम से कम समय में शत-प्रतिशत योग्य लाभार्थियों तक पहुंचकर शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा किया गया।
जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन कार्य को शतप्रतिशत अंजाम दिया गया और बनकटवा मॉडल को पूरा कर पूर्वी चंपारण को विश्व के मानचित्र पर लाया गया।
लाचार , बीमार,या अन्य कारणों से सेंटर पर नहीं आने वालों को “हर घर दस्तक” कार्यक्रम के तहत पूर्ण रूप से अच्छादित किया गया।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में हमलोगों को जिलास्तर ,अनुमंडल स्तर एवं प्रखंडस्तर पर जिला प्रशासन का भरपूर साथ मिला।
निजी विद्यालय संगठन , अन्य लोगों का, जिनके साथ मिलकर हम लोगों ने इसे जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया ।
पुलिस , होमगार्ड, पंचायती राज ,शिक्षा समिति, बाल विकास परियोजना ,जनसंपर्क, राजस्व, ग्रामीण विकास , जीविका आदि का हमें बहुत सहयोग मिला ।
सभी धर्मों के धर्मगुरुओं का भी हमें साथ मिला ।
विभिन्न सामाजिक संगठनों यथा मारवाड़ी समाज ,चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया ।
धरातल पर हमें अपने सांसद ,विधायक, मुखिया गण, सरपंच, वार्ड सदस्य एवं अन्य का भी भरपूर सहयोग मिला ।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण कार्य में जिले भर के पत्रकार बंधुओं का अहम भूमिका रही । जो काबिले तारीफ है।
सहयोगी संस्थाओं यथा यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन ,केयर इंडिया ,यूएनडीपी का विशेष सहयोग मिला ।
स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी गण दिन रात सभी मौसम में अपनो को त्याग कर अपने कर्तव्य का निर्वहन किए।
उन्होंने सिविल सर्जन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इनके इरादे बहुत ही मजबूत हैं , उन्होंने हर परिस्थिति का सामना करते हुए आवश्यक सुझाव दिए।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान में सभी लोगों का अहम योगदान है , हम लोगों ने पूर्वी चंपारण को अपने राज्य में वैक्सीनेशन में अग्रणी रखा हैं।
जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता आपदा के द्वारा किए गए बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ,राज्य भर में कोरोना महामारी से मृतकों के ज्यादा से ज्यादा परिजनों को अनुग्रह अनुदान की राशि भुगतान की गई है।
जिले भर में टीकाकरण कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को जिलाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया , जिनके नाम है-
डॉ राजेश कुमार, डॉ आशुतोष कुमार, डॉ सुशील कुमार सिंह , डॉ शिव भूषण कुमार , श्री ज्ञान प्रकाश, आरती अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल, डॉ प्रहस्त कुमार ,प्रभात कुमार , अवनीश कुमार ,कुमार विमलेन्दु शेखर ,कुणाल कुमार सिंह, श्री मुकेश कुमार सिंह, अनिल कुमार श्री नरोत्तम कुमार।
जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को निर्देश देते हुए कहा कि एड्स,टीवी, एचआईवी, रूटीन इम्यूनाइजेशन कार्य को शत प्रतिशत सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त , अपर समाहर्ता आपदा, सिविल सर्जन ,डीआईओ ,एस सीएमओ, अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल ,सभी बीएचएम ,सभी एमओआईसी, केयर ,यूनिसेफ ,डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि गण आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.