ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एमसीयू एनसीसी कैडेट्स ने शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

भोपाल। 4 एमपी बी एन एनसीसी द्वारा सेंट्रल एनुअल ट्रेनिंग कैम्प का आयोजित किया गया। इसमें 4 एम.पी. बटालियन, भोपाल के अंतर्गत माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सीनियर अंडर ऑफिसर – अभय पांडे ने शूटिंग कॉम्पटीशन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के सीनियर अंडर ऑफिसर – अभय पांडे के नेतृत्व में पिछले दिनों भी बंसल कॉलेज में आयोजित एक अन्य सेंट्रल एनुअल ट्रेनिंग कैम्प शूटिंग प्रतिस्पर्धा में भी कैडेट दिव्यांशी निमोरे को गोल्ड मैडल और कैडेट श्रुति शर्मा को सिल्वर मैडल प्राप्त किया है।
इस शूटिंग स्पर्धा में कुल 300 कैडेटों ने हिस्सा लिया। एमसीयू के एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट श्री मुकेश कुमार चौरासे ने बताया कि पिछले वर्ष आईजीसी शूटिंग में भी कैडेट- अनुष्का शुक्ला ने ग्रुप स्तर की स्पर्धा में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था।

विश्वविद्यालय के सीनियर अंडर ऑफिसर – अभय पांडे बहुत ही मेहनती और उत्कृष्ट विद्यार्थी है। इस शूटिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर सीनियर अंडर ऑफिसर – अभय पांडे सहित अन्य दोनों कैडेटस को कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ते हुए एमसीयू ने एनसीसी को पाठ्यक्रम के रूप में शामिल किया है। अब विद्यार्थी एनसीसी को एक पाठ्यक्रम के रूप में भी चुन कर अध्ययन कर रहे हैं। एमसीयू एनसीसी ट्रूप युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने हेतु हमेशा से ही प्रोत्साहित रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.