ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र चुनाव से पहले एक्टिव हुए अमित शाह… कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, दिए ये निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री शाह इन दिनों महाराष्ट्र में दो दिवसीय दौरे पर हैं. अमित शाह ने मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनको संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का चुनाव देश की दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव होगा. इसेक साथ ही उन्होंने कहा कि 60 साल के इतिहास में पहली बार लगातार तीन बार सरकार बनाने का रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया है.

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को तीन बार हार का सामना करना पड़ा है. इस बार उनकी कुछ सीटें बढ़ गई है, जिसका वो उत्सव मना रहे हैं, लेकिन सरकार हमारी ही आई है, जिनकी सरकार आती है उन्हीं की जीत होती है और हमारी तीसरी बार लगातार सरकार आई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कभी हमने सिर्फ दो सीटें जीती थी, इसके लिए कांग्रेस ने हमारा खूब मजाक मनाया. लेकिन अब हमने लगातार तीन बार अपनी सरकार स्थापित की है.

विचारधारा की लड़ाई के लिए सत्ता में है- शाह

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये पक्का है कि महाराष्ट्र में महायुती की ही सरकार आएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज करने के लिए सत्ता में नहीं आई है, बल्कि अपनी विचारधारा पर काम करने के लिए सत्ता में है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव जीतने के बाद हम समान नागरिक संहिता लागू करेंगे.

विधायकों-सांसदों से दूर करें नराजगी- शाह

इस दौरान शाह ने कहा कि महाराष्ट्र की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए देवेंद्र फडणवीस सक्षम है. भाजपा की सरकार आने के बाद पिछले 10 सालों में आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रहार किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है.

इन मुद्दों के साथ-साथ शाह ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए कई निर्देश देते हुए कहा कि हर कार्यकार्ता 10 प्रतिशत मतदान बढ़ाने की कोशिश करें. उन्होंने कहा कि ये आपकी सरकार है. पार्षदों, विधायकों और सांसदों के प्रति नाराजगी को दूर कर चुनाव प्रचार में लगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.