पुलिस ने कार का पीछा कर भारी मात्रा में शराब किया बरामद, तस्कर फरार
सासाराम। रोहतास जिला के करगहर थाना क्षेत्र के घुरनपुर पिपरी गांव से पुलिस ने एक हुन्डई कार से भारी मात्रा में शराब बरामद कीया है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वजीत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक कार में शराब तस्कर भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर जा रहे हैं जिसके बाद कोनार रोड में महुली के पास से उक्त गाड़ी का पीछा किया गया लगभग 10 किलोमीटर पिछा करने के बाद घुरनपुर पिपरी के पास उक्त शराब तस्कर कार को खड़ा कर भाग निकले। कार को जप्त कर जब थाना लाया गया तो कार से 128.790 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है जो अलग-अलग ब्रांड के 231 पीस हैं। पुलिस ने कार चालक एवं हुन्डई कार मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई लगी रही।