बालकों के न्याय से संबंधित कानूनों को लेकर आयोजित किया गया सेमिनार।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ राकेश कुमार सिंह ने किया उद्घाटन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित किया गया था सेमिनार
जहानाबाद ! व्यवहार न्यायालय के सभागार में बालकों के न्याय से संबंधित कानूनों को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आयोजित सेमिनार में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015, पॉक्सो एक्ट 2012 तथा मोरल टैफिकिंग एक्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। सेमिनार का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ राकेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के अधिकार को लेकर जो कानून बनाया गया है। उसको लागू करना हमलोगों की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं संबंधित अधिवक्ता को उक्त तीनों कानून तथा उसमें किए गए संशोधन को ससमय लागू करने की जिम्मेवारी समझनी चाहिए। इस कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त प्रधान न्यायाधीषश रंजीत कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शिल्पी सोनी राज, एडीजे-2 समेन्द्र प्रताप सिंह, एडीजे-3 सतीष कुमार देव, एडीजे-5 धीरेन्द्र मिश्रा, एडीजे मनोज कुमार राय, शुभनंदन झा, अजय कुमार एवं कृष्ण कुमार चौधरी के अलावे सीजीएम राकेश कुमार रजक, सबजज मुकेश कुमार मिश्रा, मनीष कुमार उपाध्याय, मुसिंफ आलोक रंजन, एसडीजेएम सिम्मी कुजुर, किशोर न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रोमी कुमारी, न्यायिक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, वैभव कुमार, ऋचा कश्यप, आलोक कुमार चतुर्वेदी, जन्मजय चौधरी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरजानंदन त्यागी आदि मौजूद थे।