ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 सेक्स वर्कर्स को भी आधार कार्ड जारी किया जाएगा

नई दिल्ली। अब यौनकर्मियों के लिए भी आधार कार्ड जारी किया जाएगा। इसकी जानकारी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट को दिया है कि, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा दिए जाने वाले प्रमाण-पत्र के आधार पर यौनकर्मियों को आधार कार्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा यौनकर्मियों को आधार कार्ड जारी करने के लिए कोई और प्रमाण पत्र नहीं मांगा जाएगा यानि की सेक्स वर्कर को अब बिना किसी एड्रेस प्रूफ के आधार कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
यूआईडीएआई एक ऐसा वैधानिक प्राधिकरण है जो किसी भी आवदेक के नाम, लिंग, आयु और पते के साथ-साथ ईमेल और मोबाइल नंबर जमा करने के बाद आधार कार्ड जारी किया जाता है। लेकिन सेक्स वर्कर के लिए इनमें से कुछ भी देना जरूरी नहीं होगा। इसका ऐलान सेक्स वर्कर के लिए आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने किया है। इसके जरिए अब सेक्स वर्कर्स को आवासीय प्रमाण नहीं देना होगा। इसके साथ ही यूआईडीएआई सेक्स वर्कर के उन प्रमाण पत्र को भी स्वीकार करेगा जिसे किसी यौनकर्मी को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिला हो। नेको केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक विभाग है जो यौनकर्मियों पर एक केंद्रीय डेटाबेस को मेंटेन करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.