ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सांसद ने किया जीविका द्वारा किये जा रहे रोजगार मेला का उद्घाटन।

जहानाबाद ! केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत जीविका ने घोषी प्रखंड के खपुड़ा मोड़ मैदान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का शुभारंभ जहानाबाद के माननीय सांसद चंद्रेशवर प्रसाद एवं जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रागिनी कुमारी तथा अन्य अधिकारीयों ने दीप-प्रज्जवलन के साथ किया। खपुरा मोड़ मैदान सुबह से ही युवाओं का जमघट लगा रहा और दोपहर में 3 :30 अपराह्न तक कुल 576 युवक एवं युवतियों ने रोजगार मेला में अपना पंजीकरण कराया। इसमें से 126 उम्मीदवारों का विभिन्न कम्पनीज में सीधी भर्ती की गयी। साथ ही अन्य 192 युवा निशुल्क प्रशिक्षण के लिए चुने गए। इस अवसर पर माननीय सांसद महोदय ने जीविका द्वारा किये जा रहे सामाजिक एवं आर्थिक विकास के कार्यों को सराहा ओर रोजगार मेले में आये सभी लोगो से अपील किया की वह सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लोगो के बीच ले जाये। जीविका जिला प्रबंधक रागिनी कुमारी ने जीविका द्वारा परस्पर किये जा रहे प्रयासों को बताया एवं युवाओं को जीवन में कुशल हो के आगे बढ़ने की सलाह दी और कहा की जीविका युवाओं को मजबूत करने के लिए तत्पर है। रोजगार मेले की तैयारी जीविका के घोषी प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार एवं जीविका जिला जॉब्स प्रबंधक के नेतृत्व में की गयी। इसमें देश भर से आयी कुल 14 कंपनियों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.