ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंकज त्रिपाठी ने किसानों के लिए अनोखे प्रोडक्ट में निवेश करके किसान समुदाय को किया सपोर्ट

गाज़ी मोईन, मुम्बई

बहुमुखी अभिनेता पंकज त्रिपाठी को एक निजी कृषि कंपनी द्वारा अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में अनुबंधित किया गया है, जो कृषि नेटवर्क नामक एग्रीटेक ऐप चलाती है। पंकज ने खुद इस प्लेटफार्म में निवेश भी किया है। इस स्टार्टअप ने कहा कि अभिनेता के साथ उनका गठजोड़ जनता तक पहुंचना और ज़मीनी स्तर पर किसानों से जुड़ने में मदद करेगा।

एक किसान के रूप में पंकज त्रिपाठी की पृष्ठभूमि रही है। पंकज कहते हैं, “एक किसान परिवार में बड़ा होना जिसके सदस्य गहराई से अपना अधिकतम जीवन कृषि और उससे जुड़े बुनियादी कामो में अपना जीवन गुजार चुके है, मैं हमेशा जमीनी स्तर पर भारतीय किसानों के सामने आने वाली समस्याओं का आदी रहा हूं। सही जानकारी का अभाव इन समस्याओं का मूल कारण होता है। किसानों को शिक्षित करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करना कि उनकी अन्य सभी चिंताओं को संबोधित किया जा रहा है और उन पर ध्यान दिया जा रहा है, जरूरी है। इस मामले में एक ऐसे संगठन को आर्थिक रूप से सपोर्ट करना मेरे लिए खुशी का लम्हा था, जो इस दिशा में ऑनलाइन और ऑफलाइन सपोर्ट का मिश्रण प्रदान करता है। मैं अपने छोटे से तरीके से इसमें योगदान करने का इरादा रखता हूं।”

उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, पंकज त्रिपाठी अगली बार अपनी बेहद लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी, ‘फुकरे’ की तीसरी किस्त में दिखाई देंगे। इसी तरह वह क्रिमिनल जस्टिस की तीसरी किस्त में माधव मिश्रा के प्यारे किरदार को दोहराते हुए दिखाई देंगे। वह श्रीजीत मुखर्जी की शेरदिल, ओ माई गॉड 2 और बच्चन पांडे जैसी अन्य प्रमुख प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.