ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पप्पू यादव ने इंजीनियरिंग छात्र की मौत के लिए कॉलेज प्रशासन को बताया दोषी

मोतिहारी। इंजीनियर कॉलेज के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत पर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू ने कहा कि आहत बच्चों पर पुलिस द्वारा दमनात्मक कार्रवाई की गई है। और धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज कर 6 लोगों को जेल भेज दिया गया और 36 के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। वही पप्पू यादव शुक्रवार को मोतिहारी इंजीनियर कॉलेज के छात्रों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोतिहारी के बदहाली के लिए यहां के जन प्रतिनिधि जिम्मेदार है। बच्चों के भविष्य से जुड़ा यह मामला है। सांसद व विधायक को इनसे मिलकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए। वही छात्रों ने कहा कि बदहाल व्यवस्था के लिए प्राचार्य को दोषी बताया। कहा कि लापरवाही पूर्ण व्यवस्था के कारण ही एक छात्र की मौत हुई है। इसके बाद जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह तथा चम्पारण प्रक्षेत्र के डीआईजी से भी बात कर उन्हे यह कि स्थिति से अवगत कराया। साथ ही इस मामले में बच्चों के साथ-साथ न्याय करने का भी आग्रह किया। मौके पर जाप के महासचिव सुरेंद्र त्यागी, जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, ढाका के पूर्व प्रत्यासी अभिजीत सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष मुख़्तार प्रसाद, छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, युवा प्रदेश प्रवक्ता अंकुश सिंह, आशीष निगम, पप्पू गुप्ता, आकाश गुप्ता, आशी होटल के अनुज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे, उक्त आशय की जानकारी जाप के महासचिव सुरेंद्र त्यागी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.