ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जीप की ठोकर से युवक की मौत और एक गंभीर रूप से हुआ घायल

सुगौली,पू.च: थाना क्षेत्र के वनस्पति स्थान के समीप ट्रक की ठोकर से एक युवक की मौत शनिवार को हो गई और दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है जानकारी के अनुसार छपवा से मोतिहारी जाने वाली एनएच 28 में वनस्पति माई स्थान के समीप बाइक से दो युवक रोड़ के किनारे खड़े थे।इसी बीच तीव्र गति से मोतीहारी की ओर से बेतिया की ओर जा रही जीप ने ठोकर मार दी।जिससे बाइक सवार एक युवक ने एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ठोकर मार जीप चालक वाहन को छोड़ फरार हो गया।और जीप लगभग 50 मीटर नीचे चली गई युवक की पहचान मधुबन थाना के दुलमा का 16 वर्षीय सौरभ कुमार व थाना क्षेत्र के बनकटवा का 20 वर्षीय अमन कुमार के रूप में कि गई है।घटना को देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और लोगो ने बुरी तरह घायल हुए एक युवक को इलाज के लिए भेजा।और युवक की इलाज चल रहा है।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वनस्पति स्थान के समीप मृतक के शव को रखकर सड़क जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे। लगभग 3 घंटे तक सड़क जाम रही जिससे सड़क दोनों साइड गाडियां की लंबी कतार लग गई।घटना की सुचना स्थानीय पुलिस को मिली।सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी धर्मेन्द्र गुप्ता, पुलिस निरीक्षक अभय कुमार,थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल,एसआई विश्वजीत कुमार,दिलीप सिंह, पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले कि विस्तृत जानकारी ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.