ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एमएलसी चुनाव को लेकर राजद प्रत्याशी पहुंचे दक्षिणी मनसिंघा

सुगौली,पू.च: प्रखंड अंतर्गत पंचायत दक्षिणी मनसिंघा पहुंचे स्थानीय मुखिया संजय यादव के आवास स्थल पर राजद कार्यकर्ताओं व नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक की गई।बैठक में एमएलसी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। एमएलसी चुनाव में राजद के प्रत्याशी राजेश कुमार रौशन उर्फ बबलू देव के समर्थन में सभी राजद नेता व कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाने के साथ प्रचार प्रसार व जन सपंर्क शुरू कर आगे की रणनीति बनाई।वही अकलियत राजद प्रदेश उपाध्यक्ष रेयाजुल हक मुन्ना व जय प्रकाश यादव उर्फ जेपी यादव ने संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से बबलू देव के पक्ष में वोट के लिए अपील की।वही रक्सौल विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव व जनता दल राष्ट्रवादी के प्रदेश अध्यक्ष जुल्फेकार अफताब ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर उन्होंने कहा की पिछले छह:वर्ष मे कोई भी एक ऐसा काम नही हुआ है जो धरातल पर दिखे।पूर्व राजद जिलाध्यक्ष बच्चा यादव व परिषद सदस्य रामप्रवेश यादव ने संयुक्त रूप से कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निवर्तमान एमएलसी को नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि धुल चटाने का काम करेंगे व तीसरा विकल्प इस बार बबलु देव को जितवाने का काम करेंगे।मौके पर पूर्व प्रमुख ध्रुप साह,मुखिया संजय यादव,मुखिया नईम खान,स्थानीय सरपंच जयप्रकाश यादव,अजय यादव,सरफे आलम,रियाजुल अंसारी, सरपंच दिवाकर मिश्रा,दीपक कुमार मिश्रा,अजित कुमार,मुकेश यादव,समेत कई अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.