ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ठाकुरगंज टी ट्वेंटी चैलेंजर में सुपौल की टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह।

किशनगंज:- ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसियन द्वारा गांधी मैदान में आयोजित ठाकुरगंज टी ट्वेंटी चैलेंजर ट्रॉफी के दूसरे क़वार्टर फाइनल मैच सुपौल अमन एकादश व नक्सलबाड़ी बंगाल के बीच खेला गया।जिसमें टॉस नक्सलबाडी ने जीतकर गेंदबाजी चुना और सुपौल को बल्लेबाजी दिया।मैच की शुभारंभ राष्ट्रगान से हुई।मैच में अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर शैन वार्न के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिए।मौके पर अतिथि के रूप में ठाकुरगंज आदर्श थाना के थानाध्यक्ष मोहन कुमार जिला परिषद सदस्य निरंजन राय थाना के पीएसआई आनंद कुमार व मिथलेश कुमार को क्लब के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो संजय सिन्हा संजोजक अमित सिन्हा रोहित जायसवाल कुश कुमार ने माला पहनाकर व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।मैच के प्रथम पारी में सुपौल ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 273 रन बनाए और 274 रन का लक्ष्य नक्सलबाड़ी को दिया।सुपौल के बल्लेबाज अतुल ने शानदार शतक जड़ा 44 गेंद में 107 रन बनाए।अमरेंद्र ने 60 रन व कप्तान राजा ने 43 रन बनाए।नक्सलबाडी के गेंदबाज राकेश व चंदू ने दो दो विकेट लिए।दूसरी पारी में नक्सलबाड़ी अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर 5 गेंद में 90 रन बनाकर आल आउट हो गई।नक्सलबाड़ी के बल्लेबाज कप्तान बबाई दास ने 22 रन बनाए औऱ सुपौल के गेंदबाज अभिजीत ने शानदार 05 विकेट लिए व राजा बाबू ने दो विकेट लिए।सुपौल 183 रन से विजयी हुई।सुपौल के अतुल मैन ऑफ दमैच घोषित हुए।मैच में अंपायर संजय सिन्हा व सन्नी यादव बने।स्कोरर रोशन साह राजनारायण सिंह विशाल चौधरी संजित दास कॉमेंटेटर जयदीप बनर्जी सूरज गुप्ता सुलिपतो कुंडू राजा साहा अनुभव गोस्वामी।मौके पर अध्यक्ष कन्हैया महतो अरविंद झा अमित सिन्हा सोमनाथ गांगुली रोहित जायसवाल प्रेम चौधरी कुश कुमार राजू राय सूरज चौधरी इंद्रजीत चौधरी गोविंद यादव बिकाश अमन आर्यन आदि उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.