पल्स पोलियो अभियान के तहत 493071 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
सासाराम। 27 फरवरी से 7 मार्च तक चले पल्स पोलियो अभियान के दौरान 493100 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई इसकी जानकारी देते हुए यूनिसेफ के एसएमसी अफजल इकबाल सागर ने बताया कि 7 फरवरी से 5 मार्च तक चले पल्स पोलियो अभियान के दौरान 493100 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई पोलियो दल द्वारा 552317 घरों का भ्रमण कर 437040 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिसमें पिछले चक्र के बाद जन्मे 13883 नवजात बच्चे शामिल हैं। मोबाइल टीम द्वारा ईट भट्टा पर कुल 5275 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई वहीं ट्रांजिट टीम द्वारा 42148 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।