ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

10वीं बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आज हुआ शानदार आगाज

सासाराम। बिहार हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित 10वीं बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आज शानदार आगाज किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने खिलाड़ियों के शानदार मार्च पास्ट के माध्यम से अभिवादन स्वीकार किया। आगत अतिथियों का स्वागत जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार राय ने किया जबकि मंच संचालन जिला हैंडबॉल संघ के सचिव विनय कृष्ण ने किया सर्वप्रथम आगत अतिथियों का स्वागत बुके द्वारा किया गया जिसे जिला हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव अरविंद कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार और रानू कुमार सिंह ने दिया। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी रोहिणी ने कराया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोविंद नारायण सिंह ने राज्य के कोने-कोने से आए महिला खिलाड़ियों का अपने परिसर में स्वागत किया और उनको अच्छी सुविधा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि हम जिले एवं राज्य के वैसे खिलाड़ियों को मदद करने के लिए सदैव तैयार हैं जिन्हें संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते उनके लिए हमारे पास योजनाएं हैं और हम उसे भविष्य में लागू करेंगे। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे आज खेले गए पहले मैच में सिवान ने मुंगेर को 9-1 से, सारण ने मधेपूरा को 10-0 से, बांका ने वैशाली को 4-1 से, बक्सर ने भोजपुर को 4-1 से, दरभंगा ने भागलपुर को 2-0 से, नवादा ने कैमूर को 9-3 से जबकि अरवल ने मेजबान रोहतास को 9-0 से पराजित किया। दूसरे कोर्ट पर मैच के परिणाम इस प्रकार रहे शेखपुरा ने वैशाली को 4-2 से, बेगूसराय ने बक्सर को 9-0 से, पटना ने पूर्णिया को 8-1 से तथा बांका ने शेखपुरा को 1-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 7 मार्च को अपराहन 3:00 बजे से किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला हैंडबॉल संघ के सचिव विनय कृष्णा ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.