ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नवनियुक्त युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज का युवाओं किया गया भव्य स्वागत

सासाराम। आज दिनांक 6 मार्च 2022 को सासाराम के तकिया मोहल्ला स्थित पटेल धर्मशाला के सभागार में जनता दल यूनाइटेड के युवा प्रकोष्ठ की एक बैठक संपन्न हुई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भाई दिव्यांशु भारद्वाज जी का युवाओं द्वारा टोल प्लाजा मोर सराय फजलगंज में भव्य स्वागत किया गया इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री दिव्यांशु भारद्वाज ने परिसदन सासाराम में प्रेस वार्ता की और तत्पश्चात पटेल धर्मशाला स्थित सभागार में बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक की अध्यक्षता अभिषेक पटेल ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री दिव्यांशु भारद्वाज ने कहा कि उनके इस प्रदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवा जनता दल यूनाइटेड को प्रदेश स्तर पर मजबूत करना तथा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। इस क्रम में श्री भारद्वाज ने कहा कि युवा जनता दल यूनाइटेड आने वाले 20 24 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी तथा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को मजबूत करेगी और एक निर्णायक भूमिका निभाएगी। साथ ही श्री भारद्वाज ने कहा कि वे नए तथा पुराने साथियों के साथ समन्वय करते हुए पार्टी के एक मजबूत और मेहनती इकाई का निर्माण करेंगे जो पार्टी को एक नई दिशा और दशा देगा। रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा ने रोहतास जिला की धरती पर पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिव्यांशु भारद्वाज जी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया और उन्हें पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने श्री भारद्वाज के पार्टी को मजबूत करने के लिए किए जाने वाले कार्यों की सराहना की और अपने अस्तर से उनकी हर संभव सहायता करने का वचन दिया। जिला मुख्य प्रवक्ता श्री रिंकू सिंह ने कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं हम लोगों के नेता बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी के किए गए कार्यों को रोहतास जिला के युवाओं तक पहुंचाने का काम करें। इस बैठक में मुख्य रूप से अशोक पटेल पप्पू,असलम अंसारी,अलख निरंजन,संतोष शुक्ला,नीतीश पटेल,उपेंद्र पटेल,अविनाश सिंह सिग्रीवाल,संजय सिंह,अजय मिश्रा,अरुण राम,निखिल जय सिंह,अमृत सिंह,नीतीश पटेल,विशाल कुशवाहा,पुरुषोत्तम कश्यप,प्रेम प्रकाश कुशवाहा,संदीप गिरी,आदित्य रंजन पटेल,राज सोनी,पुष्पम पटेल,अभिषेक कुमार पटेल,गोलू उपाध्याय,मोहम्मद राजा बबलू,ब्राह्मण माना पासवान,विश्वजीत सिंह,अनिल प्रताप सिंह,चंदन सिंह,भूपेंद्र खरवार,अरुण शौरी,अखिलेश तिवारी,बनारसी कुशवाहा,बबलू कुशवाहा,परिमल राज,विकी मेहता,मनीष पटेल,राम अनुराग सिंह,राहुल झा,परितोष जी,पुण्यन पटेल,आलोक जी,शुभम जी तथा गोपाल जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.