ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ मचाई तबाही

श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में जारी पहले टेस्ट में भारतीय हरफनमौला रविंद्र जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से तबाही मचा रहे हैं। पहली पारी में 175 रनों की नाबाद इनिंग खेलने वाले जडेजा ने गेंदबाजी में 5 विकेट हासिल कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह 1973 के बाद एक टेस्ट की एक पारी में 150 से अधिक रन और 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। जडेजा से पहले ये कारनामा 5 खिलाड़ियों ने किया है। जडेजा की इस शानदार गेंदबाजी के चलते भारत श्रीलंका को पहली पारी में 174 रनों पर समेटने में कामयाब रहा। इससे पहले टीम इंडिया ने 574 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित कर दी थी।वहीं जडेजा एक टेस्ट में शतक लगाने के साथ-साथ 5 विकेट लेने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में एक नाम जडेजा के साथ स्पिनर आर अश्विन का भी है जिन्होंने तीन बार ये कारनामा किया है।

भारतीय टीम ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया है। श्रीलंका की टीम पहली पारी के आधार पर भारत से 400 रन से पिछड़ गई है। 100वें टेस्ट मैच में अब भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को फिर से नहीं बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि भारतीय टीम अगर श्रीलंका को 400 रन से पहले आउट कर देती है तो फिर टीम पारी और रनों के अंतर से जीत जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.