ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चोरों का आतंक, एक साथ पांच दुकानों में 20 लाख की चोरी

मोतिहारी: मोतिहारी में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि वे रोज़ाना किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस चैन की बांसुरी बजा रहा है। चोरों ने कल फिर देर रात एक साथ पांच दुकानों में चोरी कर चलते बने। मामला चकिया थाना क्षेत्र के बांसघाट का है। जहां चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी कर चोरी की तो दो दुकानों का शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की है और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। आज सुबह जब दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें खोली तो दुकानदारों के होश उड़ गए। इसके बाद पूरे बाज़ार में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में इसकी सूचना चकिया पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और जांच शुरू किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बांसघाट में अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया और इसके बाद लोगों ने चकिया सहेबजंग सड़क को जामकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक कल देर रात चोरों ने बांसघाट बाजार में राज लक्ष्मी समेत कुल पांच प्रतिष्ठानों पर धावा बोलकर वहां से लाखों की चोरी कर ली। सूचना मिलते चकिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.