ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना के धोबी घाट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- ‘लालू गरीबों को बसाते थे, नीतीश सरकार उजाड़ रही है’

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को बेली रोड स्थित धोबी घाट पहुंचे। जहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है और वहां से झुग्गी-झोपड़ियों और मछली मार्केट को उजाड़ा जा रहा है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने महिलाओं से बात कर पूरी जानकारी ली और कहा कि इस संबंध में पटना के जिलाधिकारी से बात करेंगे, ताकि इसका निदान निकले और गरीबों को दूसरी जगह स्थापित किया जा सके। गरीबों को बसाते थे लालू यादव: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव गरीबों को बसाने का काम करते थे। वहीं, नीतीश सरकार गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही है। यह सरकार अमीरों की है। इसे गरीबों की कोई चिंता नहीं है। इसलिए सैकड़ों साल पुराने धोबी घाट को शहर के सौंदर्यीकरण के नाम पर तोड़ा जा रहा है। हम इसका विरोध नहीं करते, लेकिन जो सैकड़ों साल से यहां रह रहे हैं, उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। सरकार को इन लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करना चाहिए।
विधानसभा में उठाएंगे सवाल: वहीं, विधानसभा में सवाल उठाये जाने के विषय में पूछे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी वामदल के लोगों ने यह सवाल उठाया है। अगर सरकार नहीं सुनती तो राष्ट्रीय जनता दल भी इस सत्र में इस मामले को पुरजोर तरीके से उठाएगी। यह मामला गरीबों से जुड़ा हुआ है, लालू प्रसाद यादव ने गरीबों को यहां पर बसाया था। इसके साथ ही रैन बसेरा और मछली मार्केट बनाया था। आज नीतीश सरकार उसे उजाड़ रही है। यह गलत है, वे ऐसा नहीं होने देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.