ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 पूर्व यूक्रेनी राष्ट्रपति यूनोकोविच बोले- जेलेंस्की को शांति समझौता कर रक्तपात रोकना चाहिए

कीव । युद्धग्रस्त देश यूक्रेन रूस के बम धमाकों से कराह रहा है ऐसे में यहां के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यूनोकोविच ने  मौजूदा राष्ट्रपति जेलेंस्की को घेरा है। यूनोकोविच ने कहा कि जेलेंस्की को किसी भी तरह शांति समझौता करके इस रक्तपात को रोकना चाहिए। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की तरफ से बताया गया है कि यूक्रेन से भागे रिफ्यूजियों की संख्या आज या कल में 20 लाख पहुंच सकती है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने रूस-यूक्रेन की जंग के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रूस और रूस के लोगों का सम्मान करना जरूरी है। वह बोले कि अगर रूस ‘दुनिया की महान वास्तुकला’ का हिस्सा नहीं होगा तो ‘स्थाई शांति’ की बात करना असंभव होगा। बता दें कि अबतक जंग के मसले पर फ्रांस का रवैया तल्ख था। लेकिन अब उसमें नरमी दिख रही है। यूक्रेन का दावा है कि रूसी मिसाइल ने जायटोमायर में एक और स्कूल को तबाह कर दिया है। हालांकि, स्कूल बंद था तो कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। दावा है कि रूस ने अब तक 202 स्कूल, 34 हॉस्पिटल, 1500 रिहायशी बिल्डिंग तबाह कर दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.