ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Twitter ने प्लेटफॉर्म पर कमाई मैनेज करने के लिए पेश किया क्रिएटर डैशबोर्ड, जानें क्या होगा खास

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। इस बार ट्विटर ने क्रिएटर्स के लिए ‘क्रिएटर डैशबोर्ड’ नाम का एक नया टूल पेश किया है, ताकि यह एनालिसिस किया जा सके कि वे प्लेटफॉर्म पर कैसे पैसा कमाते हैं। कंपनी के अनुसार नए टूल क्रिएटर्स को एनालिसिस करने में मदद करने के लिए बनाया गया है। वे ट्विटर पर कैसे पैसा कमाते हैं और वे मॉनिटाइजेशन फीचर्स से कितना कमा रहे हैं, ये टूल इसमें हेल्प करेगा।

ये फीचर 10,000 से अधिक फॉलोअर्स के साथ है उपलब्ध

फर्म ने कहा कि क्रिएटर डैशबोर्ड को आपकी कमाई देखने और समय के साथ अपने सुपर फॉलो सब्सक्रिप्शन को ट्रैक करने में मदद करने के लिए एक नया तरीका पेश करना है। कंपनी आईओएस पर कुछ क्रिएटर्स के साथ परीक्षण कर रही है। वर्तमान में ये फीचर यूएस में आईओएस क्रिएटर्स के लिए 10,000 से अधिक फॉलोअर्स के साथ उपलब्ध हैं, जो टिकटेड स्पेस और सुपर फॉलोअर्स में भाग ले रहे हैं। नए डैशबोर्ड को ऐप के मॉनिटाइजेशन टैब से एक्सेस किया जा सकता है।

ट्विटर स्पेस के अलावा ट्विटर संभवतः पॉडकास्ट को समर्पित एक टैब बना रहा है, जिसमें यूजर्स पॉडकास्ट कर सकते हैं। ये फीचर्स भी बहुत जल्द पेश हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने कोई भी ऑफिशियल जानकारी अभी तक इस बारे में शेयर की है। इंजीनियर जेन मनचुन वोंग द्वारा पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है। ट्विटर बहुत जल्द ये टूल का विस्तार कर सकता है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ट्विटर ने उपयोगकर्ताओं को गलत सूचना से बचाने के लिए रूस और यूक्रेन में विज्ञापनों और सिफारिशों को रोकने की घोषणा की थी। माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर की वेबसाइट को प्रतिबंधित किया जा रहा था। इस बाबात ट्वीट कर ट्विटर ने जानकारी दी थी। उसके पहले फेसबुक ने रूसी मीडिया को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई वाले एड दिखाने को लेकर बैन कर दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.