ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम के संदर्भ में समीक्षा बैठक आयोजित

मोतिहारी: जिलाधिकारी , शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में दिनांक 22 मार्च 2022 को बिहार दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बिहार दिवस 2022 के अवसर पर कार्यक्रम निम्नवत् है :-
मैराथन दौड़ – महिला एवं पुरुष
समय 7:00 बजे प्रातः से 8:00 बजे प्रातः तक।
गांधी मैदान मोतिहारी से प्रारंभ होकर कचहरी रोड, बलुआ ओवर ब्रिज , भाया टाउन थाना, मोतिहारी से टर्न लेकर पुनः बलुआ ओवर ब्रिज भाया कचहरी रोड, गांधी बाल उद्यान , मोतिहारी तक।
गांधी संग्रहालय, मोतिहारी में
चित्रांकन प्रतियोगिता 11 बजे पूर्वाहन से 1:00 अपराहन तक।
क्वीज प्रतियोगिता एक बजे अपराहन से 3:00 अपराह्न तक।
भाषण प्रतियोगिता 1:00 से 3:00 अपराहन तक।
रंगोली
3:00 अपराह्न से 5:00 अपराह्न तक समाहरणालय परिसर, मोतिहारी।
सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम
नगर भवन ,मोतिहारी में 5:00 बजे संध्या से 8:00 रात्रि तक।
बिहार दिवस के शुभ अवसर पर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता , अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोतिहारी सदर , जिला शिक्षा पदाधिकारी , नजारत शाखा पदाधिकारी , श्रम अधीक्षक, समादेष्टा मोतिहारी ,नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता भवन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी , सामान्य शाखा पदाधिकारी , जिला स्थापना शाखा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.