ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डिहरी के विभिन्न इलाकों से 10.5 लीटर देशी शराब एवं 1500 ली0 महुआ पास बरामद

सासाराम। रोहतास पुलिस पूर्ण शराबबंदी लागू कराने हेतु जिले में अवैध शराब के सेवन/निर्माण/बिक्री/भंडारण/परिवहन/शराब तस्करों/शराब व्यवसायियों/शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 21 मार्च 2022 को रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डिहरी नगर थाना अंतर्गत बाबूगंज में अवैध शराब का बिक्री किया जा रहा है। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कारवाई हेतु पु०नि०-सह- थानाध्यक्ष डिहरी नगर थाना को पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी हेतु भेजा गया जहाँ सत्यापन एवं छापामारी के दौरान अभियुक्त गौतम कुमार पे0- राजा सिंह चंद्रवंशी सा0- बाबूगंज थाना-डिहरी नगर जिला-रोहतास को कुल-10.5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
आज ही दिनांक 21 मार्च 2022 को रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली की डिहरी मुo थाना अंतर्गत देवरिया बाल नदी किनारे अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कारवाई हेतु थानाध्यक्ष, डिहरी मुo थाना एवं एoएलoटीoएफo टीम को पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से उक्त स्थान पर छापेमारी हेतु भेजा गया। जहाँ सत्यापन एवं छापामारी के दौरान लगभग 1500 ली0 महुआ पास बरामद कर विनष्ट किया गया है। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। रोहतास पुलिस पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने हेतु लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.