ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युवा टेनिस स्टार एश्ले बार्टी ने क्रिकेट से लेकर गोल्फ तक छोड़ी छाप

ऑस्ट्रेलिया की युवा टेनिस स्टार एश्ले बार्टी ने संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है। विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज बार्टी ने महज 25 साल की उम्र में ही टेनिस की दुनिया में बादशाहत कायम करने के बाद इसे अलविदा कह दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इसके पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया लेकिन अपने फैसले के बारे में बात करते हुए वह भावुक हो गईं। हालांकि उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए कि वह अब अपने दूसरे सपने पूरे करेंगी। बार्टी बहुमुखी प्रतिभा की धनी रही हैं। टेनिस की दुनिया में झंडे गाड़ने वाली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का कई खेलों से नाता रहा है। वह टेनिस से पहले गोल्फ टूर्नामेंट भी जीत चुकी हैं और इसके अलावा क्रिकेट में भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित कर चुकी हैं। वह एक ऐसी खिलाड़ी रही हैं जिसने हर जगह अपनी छाप छोड़ी है। टेनिस की दुनिया में उन्होंने बुलंदियों को छुआ और दोबारा वापसी के बाद अपना परचम लहराया। उन्होंने अपने छोटे से टेनिस करियर में कई कीर्तिमान और रिकॉर्ड बनाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.