पटना में बदमाशों ने बाप बेटी को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज
पटना राजधानी में एक बार फिर अपराधियो का शाम ढलते ही तांडव मचा दिया पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नम्बर 24 में सामने आया है। जहाँ घर मे घुसकर तीन की संख्या में आये अपराधियों ने पिता और उसकी 15 वर्षीय बेटी को गोली मारी है राज मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम रिंटू यादव है। जिसको पैर में गोली लगी है। अपराधियों द्वारा गोली फायरिंग की आवाज से इलाके में दहसत का माहौल बन गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक रिंटू और उसकी बेटी को पाटलिपुत्रा स्थित रुबन अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ डॉक्टरों ने दोनो को खतरे से बाहर बताया है। घायल युवक रिंटू यादव पेशे से ऑटो चालक बताया जा रहा है। हालांकि अपराधियों ने उसे क्यों अपना निशाना बनाया है। पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है।