ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना मनेर में शौच के निकली युवती का 2 युवकों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

पटना के मनेर में देर शाम शौच के निकली युवती के साथ गांव के ही 2 युवकों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़ित युवती (19) ने परिजनों के साथ थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को मंगलवार को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। परिजनों का कहना है कि युवती देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी। इसी क्रम में उसी गांव के दो युवक कमलेश राय और मनी राय ने उसका अपहरण कर खेत में ले गए। वहां दोनों ने मिलकर युवती के साथ एक-एक कर के रेप किया।
वही घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। मामले से परेशान युवती ने घर आकर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजनों ने इस बात की सूचना मनेर थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने नामजद अभियुक्त मनी राय को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा कमलेश राय फरार हो गया। मनेर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी मनी राय को जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी कमलेश राय को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.