पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचकर अपने घायल परिजनों से मिले
गया: जीतन राम मांझी ने अपने घायल भगनी और परिजनो से मिलने के बाद उनहोने कहा कि गहण अपराध हुई है यदि ऐसी घटना हमारे घर होती तो गोली मार देते।ज्ञात हो कि केसरी मांझी के घर में घुसकर 19 की संख्या में अपराधियों ने मारपीट किया यहाँ तक की उन्हें अपनी जमीन पर भी नहीं जाने दिया जा रहा है।
श्री मांझी ने भी पुलिसया रवैया को भाँपते हुए मानते हुए कहा कि यहां पुलिस की कमजोरी भी नजर आती है गहन अपराध हुआ है उन्होंने कहा कि यह घटना हमारे घर होती तो गोली मार देते, श्री मांझी ने कहा कि मेरी भांजी केसरी मांझी पचायत समिति का चुनाव जीती है, जिसपर कोइरी समाज खुन्नस खाएं बैठे हुए हैं चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।
वही केसरी मांझी के बेटे अविनाश ने भी बताया कि वे सभी जमींदार पर्वती के लोग हैं किसी को आगे बढ़ना नहीं देखना चाहते हैं भुईया समझ कर प्रताड़ित किया गया है पहले भी धमकी दी जा रही थी ।झुमटा वाले दिन के शाम में अपराधियों ने केसरी मांझी के परिजनों पर जानलेवा हमला किया।