ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ए आई एस एफ,ऐ आई वाई एफ ने शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह को याद किया

सासाराम। आज दिनांक 23 मार्च को ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन(AISF), ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन(AIYF) की जिला इकाई द्वारा शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर राजगुरु और सुखदेव को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया माल्यार्पण के उपरांत भगत सिंह की जीवनी पर पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज की भयानक सामाजिक परिस्थिति में जहां सरकार द्वारा आम जनता का शोषण कर कुछ कंपनियों के प्रधान को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है यह उस समय की तस्वीर पेश कर रहा है जब भारत में वायसराय की सरकार भारतीयों को लूट कर ब्रिटेन सरकार को मालामाल कर रही थी। आज जातिवाद, धर्मवाद,भ्रष्टाचार और अमानवीयता का बोल-बाला है, जो देशवाशियों की एकता को कमजोर कर रही है। हमारी माँग है की भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भारत-रत्न से सम्मानित करते हुए 23 मार्च को राष्ट्रीय अवकाश या बलिदान दिवस घोषित किया जाए।कार्यक्रम का नेतृत्व AISF के यमीन अहमद कबिरी एवं आरती कुमारी AIYF के प्रवीण पासवान, प्रवीण्द प्रभाकर ने संयुक्त रूप से किया। अन्य वक्ताओं में शफीक खान, रूपेश श्रीवास्तव, डॉ राकेश श्रीवास्तव, एटक के शिवाजी राय छात्रा अंकिता पाठक, पूजा कुमारी, हिमांशु पाठक, अंकित कुमार, सुनील कुमार, बाबु राम सिंह, राम बली सिंह, लक्ष्मण चन्द्रवंशी अदी शमील रहे। कार्यक्रम का समापन-“भगत सिंह तेरे अरमानो को मंज़िल तक पहुचाएगे” नारे के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.