छोटे भाई ने बड़े भाई की पिट कर उतारा मौत के घाट
मधुबन थाना क्षेत्र के टीकम गांव में घरेलू विवाद में बड़े भाई की छोटे भाई ने पिट पिट कर मौत के घाट उतार दिया, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक भिखारी राय अपने घर में शो रहा था, इसी बीच घर की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मार पीट शुरू हो गई, इसी बीच जैसे हो घर से भिखाड़ी निकला वैसे ही उसका छोटा भाई शशि राय और चंदन राय ने उस पर हमला कर दिया, जिसमे वहः गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने ही निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया, जहा इलाज के दौरान भिखाड़ी की मौत हो गई।
घर छोड़ परिजन हुए फरार
भिखाड़ी की जैसे इलाज के दौरान मौत हुई, वहां से भिखारी का शव घर पर रख परिजन फरार हो गए, जिसकी सूचना मृतक की पत्नी रीता देवी ने इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दी, घटना स्थल पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या कहते है थानाध्यक्ष-
मधुबन थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक डेड बॉडी परी ही, घटना स्थल पर पहुचा तो मृतक के पत्नी ने घटना की जानकारी दी कि मृतक के दोनों भाई, पिता, देवरानी सहित अन्य ने मिल कर बुरी तरह पिटाई की, उंही लोगों द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहा उनकी मौत हो गई, उसके बाद शव को घर पर रख सभी फरार हो गए।