ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

PLI से आया मोबाइल फोन निर्यात में उछाल

सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना  के समर्थन से चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत का मोबाइल फोन निर्यात 43,500 करोड़ रुपये के पार जा सकता है। उद्योग निकाय इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत का मोबाइल फोन निर्यात चालू वित्त वर्ष में अब तक लगभग 75 प्रतिशत बढ़कर 5.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के अंत में यह 3.16 अरब डॉलर  था।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के अंत में यह 3.16 अरब डॉलर (लगभग 24,000 करोड़ रुपये) था। आईसीईए के चेयरमैन पंकज महेंद्रू ने कहा कि इस वित्त वर्ष में भारत का मोबाइल फोन निर्यात काफी आसानी से 5.7 अरब डॉलर को पार कर सकता है। आईसीईए के अनुसार, भारत से एप्पल और सैमसंग के मोबाइल फोन का सबसे अधिक निर्यात किया गया और इसकी वजह से देश से बाहर भेजी जाने वाली खेप में बढ़ोतरी हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.