ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अविश्वास प्रस्ताव पर बोले इमरान खान- नहीं दूंगा इस्तीफा, आखिरी बॉल तक डटा रहूंगा…

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विपक्ष का उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना प्रमुख वजह है। माना जा रहा है कि आर्मी ने भी कभी अपने चहेते इमरान खान का साथ छोड़ दिया है। इस बीच, नेशनल असेंबली में बहुमत के लिटमस टेस्ट से पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह किसी भी सूरत में इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह विपक्ष को चौंकाएंगे। इमरान खान ने इस्लामाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘मैं किसी भी सूरत में इस्तीफा नहीं दूंगा। मैं आखिरी बॉल तक खेलूंगा…और मैं विपक्ष को एक दिन पहले ही चौकाउंगा जो पहले से ही दबाव में है।’ इमरान खान ने कहा कि वह नेशनल असेंबली में वोटिंग से एक दिन पहले अपने पत्ते खोलेंगे। उन्होंने कहा, ‘मेरा तो ट्रंप कार्ड यही है कि अब तक मैंने अपना कोई कार्ड ही नहीं खेला है।’
दरअसल, इमरान खान के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया है जो नेशनल असेंबली में 25 मार्च को पेश किया जाएगा। नेशनल असेंबली के नियमों के तहत अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के 3 दिन बाद और 7 दिनों के भीतर उस पर वोटिंग होगी। इस बार इमरान खान की कुर्सी का जाना तय दिख रहा है। खुद उनकी ही पार्टी पीटीआई के कुछ सांसद बागी हो चुके हैं। इसके अलावा ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तानी आर्मी के दुलारे और ‘तालिबान खान’ के नाम से कुख्यात इमरान से आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा का मोहभंग हो गया है। कहां तो ये भी जा रहा है कि बाजवा ने इमरान को इस्तीफा देने के लिए कह दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.