ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंचायत प्रतिनिधियों के मत से पूरा होगा विकसित बिहार का सपना उमेश कुशवाहा

प्रदेश जदयू अध्यक्ष का एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वैशाली दौरा

पटना बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को वैशाली जिला के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अंतर्गत साइन पंचायत के आरके उच्च विद्यालय परिसर में विधान परिषद चुनाव स्थानीय निकाय के वैशाली निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित रालोजपा उम्मीदवार भूषण राय के समर्थन में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में भाग लिया। इस दौरान रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज, सांसद वीणा देवी, जदयू विधायक सिद्धार्थ पटेल समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान श्री कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि आज बिहार में दो धाराएं हैं। पहली धारा विकास की है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकसित बिहार के लिए ‘न्याय के साथ समावेशी विकास’ का संकल्प लेकर चल रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ का मूलमंत्र लेकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में लगे है वहीं दूसरी ओर विनाश की धारा है जहां विकास से कोई मतलब नहीं, आगे बढ़ने का कोई विजन नहीं, अगर है तो केवल जंगलराज की मानसिकता और संकीर्ण राजनीति ऐसे में आप तमाम पंचायत प्रतिनिधियों को तय करना है

कि विकास और विनाश की इस लड़ाई में आप किस तरफ है
उमेश कुशवाहा ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि आपको अपने मत का महत्व समझना होगा अगर आप चाहें तो बिहार में विकास की और बड़ी लकीर खींची जा सकती है और विकसित बिहार का सपना पूरा हो सकता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.