इटली में दो दिन में मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट का उप स्वरूप BA.2 के 90 हजार नए केस
कोरोना वायरस के सबसे तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट का उप स्वरूप BA.2 यूरोप में कहर ढा रहा है। इटली में दो दिनों में 90 हजार संक्रमित मिले हैं, वहीं फ्रांस में अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। चीन के शंघाई में मरीज बढ़ते जा रहे हैं। एशियाई देशों में कोरोना मामलों में स्थिरता दिखाई दे रही है। हांगकांग में तो हालात सुधर रहे हैं। बीए.2 ने इस माह यूरोप और चीन के कुछ हिस्सों में तेजी से पैर पसारे। फ्रांस, इटली, जर्मनी और ब्रिटेन में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। चीन का शंघाई शहर इस वैरिएंट का नया हॉटस्पॉट बन गया है। वहां सोमवार को 4400 नए केस मिले हैं। शहर के कई इलाकों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है।
स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ बताया है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, कोरोना अभी गया नहीं है। चीन में इसका अब तक की सबसे तेज गति से फैलना चिंताजनक है। यह भी कहा जा रहा है कि ओमिक्रॉन के बीए.1 व बीए.2 वैरिएंट के मिलने से यदि कोई नया वैरिएंट बना तो दुनिया के सामने महामारी की नई चुनौती पेश कर सकता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.