एक्टर की पत्नी का मजाक उड़ाना होस्ट को पड़ा भारी, विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को जड़ा तमाचा
दिल्ली. हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच ऑस्कर टेलीकास्ट के दौरान कहासुनी हो गई. क्रिस रॉक स्टेज पर डॉक्यूमेंटरी फीचर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड देने आए थे. इस दौरान क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ के बालों पर कमेंट कर दिया, जिसके चलते स्मिथ गुस्से में आ गए. उसके बाद वो मंच पर पहुंचे और उन्होंने क्रिस रॉक को एक तमाचा जड़ दिया.
दरअसल फिल्म G.I Jane 2 फिल्म को लेकर क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ा दिया था. जेडा के गंजेपन पर कमेंट करते हुए क्रिस रॉक ने कहा था कि गंजी होने की वजह से ही उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला था. हालांकि सच तो ये है कि जेडा ने अपने बाल फिल्म के लिए नहीं कटवाए हैं. बल्कि वो एक Alopecia नाम के गंजेपन की बीमारी से जूझ रही हैं, यही वजह है कि उन्होंने अपने बाल कटवा दिए. ऐसे में विल को पत्नी का यूं मजाक बनता देख बहुत गुस्सा आया, वो उठे और चलते शो में जाकर क्रिस को तमाचा मार दिया. जाहिर सी बात है इन सबको देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए.
इसे भी पढ़ें- विधानसभा में आपस में भिड़े MLA, जमकर हुई हाथापाई, फाड़ दिए एक दूसरे के कपड़े, देखें वायरल VIDEO…
विल स्मिथ से तमाचा खाने के बाद कुछ देर के लिए क्रिस रॉक सन्न खड़े रह गए. क्रिस से विल स्मिथ ने कहा कि दोबारा अपने मुंह से मेरी पत्नी का नाम मत लेना, इसके जवाब में क्रिस ने कहा वो नहीं करेंगे ऐसा. इस पूरे मंजर को देख इवेंट में शामिल लोगों के साथ-साथ टीवी पर शो को देखने वाले दर्शक भी शॉक्ड रह गए. सोशल मीडिया पर मिनटो में विल स्मिथ और क्रिस रॉक ट्रेंड करने लगा. हर जगह अब सिर्फ इन दोनों की ही चर्चा हो रही है.
Here’s the moment Chris Rock made a “G.I. Jane 2” joke about Jada Pinkett Smith, prompting Will Smith to punch him and yell, “Leave my wife’s name out of your f–king mouth.” #Oscars pic.twitter.com/kHTZXI6kuL— Variety (@Variety) March 28, 2022
बता दें किंग रिचर्ड फिल्म के लिए विल स्मिथ को इस साल ऑस्कर में नॉमिनेटेड किया गया था. उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता है. किंग रिचर्ड फिल्म की कहानी टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स के पिता रिचर्ड विलियम्स की बायोपिक है. इस फिल्म में रिचर्ड का जूनून और अपने बच्चों को एक बेहतरीन प्लेयर बनाने का जोश दिखाया गया. इस फिल्म में विल की एक्टिंग को दुनियाभर के लोगों ने काफी सराहा है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.