ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

FedEx के नए CEO राज सुब्रमण्‍यम बने

एक और भारतवंशी को अमेरिकी कंपनी की कमान सौंपी गई है। जी हां, भारतीय अमेरिकी राज सुब्रमण्यम  FedEx के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाए गए हैं। सुब्रमण्यम अध्यक्ष और सीईओ फ्रेडरिक डब्ल्यू स्मिथ की जगह लेंगे, जो 1 जून को इस पद से हट जाएंगे। फ्रेडरिक को अब कंपनी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

स्मिथ ने कहा कि अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कूरियर डिलीवरी कंपनी FedEx को सुब्रमण्‍यम नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। स्मिथ ने कहा कि वह अपने नए रोल में बोर्ड प्रशासन के साथ-साथ कंपनी को स्थिरता और अपडेशन में मदद करेंगे।

सुब्रमण्यम ने कहा कि स्मिथ ने 1971 में FedEx की स्थापना की थी। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे बेहतरीन कंपनियों में से एक की स्थापना की है और यह मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है कि मुझे यह जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि FedEx के वैश्विक स्तर पर 600000 कर्मचारी हैं। सुब्रमण्यम को 2020 में FedEx के निदेशक मंडल में चुना गया था और वह अब भी बोर्ड में बने रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.