ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रबनवाज खां दुबारा बने बिक्रमगंज नगर परिषद के सभापति संभाल लिया कार्यभार

सासाराम। रोहतास जिला के बिक्रमगंज नगर परिषद के सभापति के पद पर करीब आठ माह बाद दुबारा रबनवाज खां आज मंगलवार को आसीन हो गए। यह पद आठ माह से अधिक समय से रिक्त था। सभापति के विरुद्ध 27 जुलाई को ही अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद से यह पद रिक्त था। नगर विकास विभाग के उप सचिव के निर्देश के आलोक में सूर्यानंद सिंह ने सोमवार को मुख्य पार्षद को पत्र भेजा था। रबनवाज राजू के मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचते ही उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि 27 जुलाई 2021 को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ था। जिसमें कुल 27 वार्ड पार्षद में से 19 वार्ड पार्षद उपस्थित हुए थे। रबनवाज राजू के पक्ष में सिर्फ 4 मत प्राप्त हुए थे जबकि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 15 मत पड़ा था। तभी से यहां सभापति का पद खाली था। चुनाव आयोग और उच्च न्यायालय पटना में इससे संबंधित मामला लंबित होने के कारण नगर विकास निदेशालय से सरकार के उप सचिव ने रबनवाज खां के पुनर्बहाली का निर्देश 25 मार्च को दिया था। इसी निर्देश के आलोक में रबनवाज राजू ने कार्यभार संभाला। इस अवसर मुन्ना राय, बसंत चौधरी, फिरोज खान, सुधीर कुमार, लड्डन खां, निरंजन ठाकुर, राजा पटेल, राजू कुशवाहा, संजय सिंह, उदय सिंह, रिंकू कुशवाहा, विनोद कुमार भारती, धर्मेंद्र कुमार, पिंटू सिंह, मनोज कुमार, शेरा खां मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.