ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रनिंग बॉय प्रदीप मेहरा को मिली आर्थिक मदद, अब शॉपिंग ब्रांड ने की मां की मदद

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रदीप को वित्तीय सहायता (Financial Support) की पेशकश की. ऐसे में अब, रिटेल ब्रांड शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने उन्हें उनकी मां के इलाज के लिए और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करने के लिए 2.5 लाख रुपये का चेक दिया है.

वायरल बॉय प्रदीप मेहरा को मिली आर्थिक मददअस्पताल में चल रहा प्रदीप की मां का इलाजप्रदीप में है सेना में शामिल होने का जुनूननोएडा: जब से नोएडा में दौड़ने वाले लड़के प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra) का आधी रात का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, तब से कई सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रदीप को वित्तीय सहायता (Financial Support) की पेशकश की. ऐसे में अब, रिटेल ब्रांड शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने उन्हें उनकी मां के इलाज के लिए और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करने के लिए 2.5 लाख रुपये का चेक दिया है.

अस्पताल में चल रहा प्रदीप की मां का इलाज

गौरतलब है कि प्रदीप की मां को टीबी (TB) है और उनका इलाज चल रहा है. शॉपर्स स्टॉप की इस मदद की लोग खूब सराहना कर रहे हैं.

सेना में शामिल होने का जुनून

बता दें कि वायरल वीडियो में, प्रदीप आधी रात में नोएडा की सड़कों पर दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा था, जिसके कंधे पर एक छोटा सा बैग और हाथ में एक मोबाइल फोन था. जब उसे कार में घर छोड़ने की बात कही गई, तो प्रदीप ने मदद से इनकार कर दिया और कहा कि वह सेना में शामिल होने के लिए खुद को शारीरिक रूप से ट्रेन्ड (Trained) करने के लिए सेक्टर 16 से अपने घर बरोला में हर रात लगभग 10 किमी दौड़ता है. यह पूछे जाने पर कि वह क्यों भाग रहा है, प्रदीप कहते हैं, ‘सेना में शामिल होने के लिए. भागते हुए लड़के ने यह भी कहा कि ‘सुबह में, मुझे काम पर जाना है और खाना बनाना है.’

वीडियो वायरल होने से पहले कही थी ये बात

उन्होंने वीडियो में कथित तौर पर कहा, उनकी मां अल्मोड़ा में अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि वह नोएडा में अपने बड़े भाई के साथ रहते हैं, जो एक कंपनी में रात की शिफ्ट के दौरान काम करता है. जब उनसे कहा गया कि वीडियो क्लिप वायरल हो जाएगी, तो प्रदीप ने जवाब दिया, ‘कौन पहचानने वाला है?’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.