उप विकास आयुक्त ने आर्टिस्ट अनिकेत राज को किया सम्मानित
मोतिहारी: कहते हैं सफलता किसी की मोहताज नहीं होती, यह साबित किए हैं परिश्रम से अवार्ड में हमारे बापू की कर्मभूमि पूर्वी चंपारण मोतिहारी के विश्व स्तर के आर्टिस्ट अनिकेत राज ने।
शहर के पंचमंदिर चौक बिसाती पट्टी अग्रहरी मोहल्ला वार्ड नंबर 6 के चावल व्यवसाय पिता दिनेश कुमार अग्रहरी माता सरिता देवी अग्रहरी के पुत्र आर्टिस्ट अनिकेत राज किया है।
अभी 14 मार्च को ही आर्टिस्ट अनिकेत राज को राष्ट्रीय स्तर झांसी से आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ बेस्ट लोककला अवार्ड से नवाजा गया है , बता दे कि 14 मार्च को रात्रि 7 बजे गौतम पल्ली उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अपने सरकारी आवास लखनऊ में अनिकेत को उन्होंने ढेर सारा आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिया उसी क्रम में श्री राज ने राम मंदिर की पेंटिंग शिष्टाचार भेंट किया| श्री राज 16 मार्च को लखनऊ से गाजीपुर के लिए रवाना हुए जो कि 17 मार्च को सुबह 8 बजे गाजीपुर प्रस्थान किये , 17 मार्च को सायं 7 बजे अग्रहरी मैरिज हाल गाजीपुर आर्टिस्ट अनिकेत का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें मानव अधिकार के जिलाध्यक्ष राजू सिंह ने
मानवाअधिकार का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट ऑफिस में उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह ने आर्टिस्ट अनिकेत राज को पेंटिंग राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बेस्ट लोक कला अवार्ड मिलने पर अंग वस्त्र से सम्मानित किये आपको बता दें कि अनिकेत की उपलब्धियां पर जिला प्रशासन में खुशी का माहौल है। उप विकास आयुक्त डीडीसी श्री कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि अनिकेत अपने चंपारण में इस छोटी सी उम्र में पेंटिंग के छेत्र में जो भी उपलब्धियां अनिकेत ने हासिल किया है विद्यालय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार पूर्वी चंपारण का एक मिसाल है अनिकेत पेंटिंग के छेत्र में अपने पूर्वी चंपारण जिला का नाम और भी ऊंचा करें देश में पूर्वी चंपारण के नाम लहराए यह मेरा आशीर्वाद है अनिकेत को जो भी मदद चाहिए वह मैं मदद करने के लिए तत्पर रहूंगा | आपको बता दें कि जिला पदाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक अनिकेत को पूर्वी चंपारण मोतिहारी का बेस्ट छात्र के रूप में मानते हैं राज पेंटिंग के प्रति पूर्वी चंपारण का नाम आज पूरे देश में बढ़ाया है। अब बता दे की अनिकेत के माता पिता अपने बेटे के उपलब्धियां पर प्रसन्न है। अनिकेत बताते हैं कि हमने डीएवी पब्लिक स्कूल मोतिहारी से ही पेंटिंग के क्षेत्र में ज्ञान हासिल किया है मेरे पेंटिंग के शिक्षक अवधेश कुमार के नाम एवं प्रधानाचार्य महोदय का काफी मार्गदर्शन मिला है।