नारनोली अग्रवाल पंचायत ट्रस्ट भवन पर गणगौर मेला एवं फाग महोत्सव संपन्न
इन्दौर । मल्हारगंज तेली बाखल स्थित नारनोली अग्रवाल पंचायती ट्रस्ट भवन पर गणगौर मेले एवं फाग महोत्सव का रंगारंग आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेशचंद्र मित्तल एवं मंत्री हुकमचंद अग्रवाल के आतिथ्य में सोल्लास संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी कैलाशचंद्र अग्रवाल, राजेन्द्र गर्ग एवं क्षेत्र के अन्य समाजसेवी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। महिलाओं ने स्पर्धा में गणगौर के दोहे सुनाकर गणगौर माता का पूजन किया, वहीं राधा-कृष्ण की झांकी भी सजाई गई। समाज बंधुओं ने भवन परिसर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर महाआरती में भाग लेकर स्नेहभोज का आनंद उठाया। महिला-पुरुषों ने राधा-कृष्ण के संग फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं व्यक्त की। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वीनस इंटरनेशनल ग्रुप के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबको सम्मोहित बनाए रखा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.