ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देवास में मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के मंदिर में सजा फूल बंगला

देवास।   देवास में माता टेकरी पर दोनों माताजी के दरबार में फूल बंगला सजाया गया है, भक्तों के लिए परिक्रमा मार्ग पर कालीन भी बिछाया गया है। थोड़ी देर के बाद कलेक्टर और एसपी के साथ अन्य अधिकारी पूजन के लिए टेकरी पहुंचने वाले हैं। टेकरी के नीचे हवन प्रारंभ किया गया है। भक्तों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से प्रारंभ हो गया था, हालांकि अभी संख्या अधिक नहीं है। मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा की घटस्थापना शनिवार सुबह 7-30 से 9 बजे के बीच में हुई। बड़ी माता के दरबार में घटस्थापना पंडित मुकेशनाथ पुजारी द्वारा की गई। वहीं छोटी माताजी के परिसर में पंडित योगेंद्र पुजारी द्वारा घटस्थापना कर पूजा की गई। मंदिर के सतीश पुजारी ने बताया कि इसके पहले शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान के बाद माता के दर्शन करने लिए पहुंचे। कोरोना खत्म होने के बाद इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

चुनरी यात्रा के लिए लेनी होगी अनुमति

देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में बैठक आयोजित हुई थी। कलेक्टर शुक्ला ने अधिकारियों को कहा कि माता टेकरी पर जिस प्रकार शारदीय नवरात्र पर व्यवस्था की जाती है, उसी तरह इस बार चैत्र नवरात्र पर भी करें। रोप वे को सरकारी एजेंसी द्वारा चेक कराया जाए। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मात टेकरी पर कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है। शाम से देर रात्रि तक अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां आएंगे। इसी दौरान अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं द्वारा चुनरी यात्रा निकाली जाती है, तो इसके लिए पहले अनुमति लेना आवश्यक होगा। माता टेकरी आने वाले भक्तों के लिए वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग को कहा कि डाक्टर और पैरामेडिकल टीम की 24 घंटे तीन शिफ्टों में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। टेकरी पर 24 घंटे एंबुलेंस, व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की सुविधा रहेगी। माता टेकरी पर भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल लगाया गया है। देवास में माता टेकरी स्थित सभी मंदिरों एवं संपूर्ण टेकरी क्षेत्र की 24 घंटे साफ सफाई की जा रही है। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए माता टेकरी पर पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.