ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही बिजली कटौती

हर दिन किसी न किसी कालोनी में बिजली आपूर्ति  हो रही बंद

भोपाल । बिजली कंपनी भीषण गर्मी के दौरान बिजली की लाइनों का मेंटेनेस कर रही है। इस गर्मी में लोगों को पांच से छह घंटे की कटौती का झटका झेलना पड़ रहा है, इससे लोग गर्मी से बेहाल हैं। हर दिन किसी न किसी कालोनी में बिजली आपूर्ति बंद हो रही है, लेकिन ट्रिपिंग कम नहीं हो रही है। दिनभर ट्रिपिंग जारी है। लाइनें लोड सहन नहीं कर पा रही हैं। वर्तमान में बिजली बढ़ गई है, जिससे ट्रिपिंग हो रही है। इस ट्रिपिंग को कम करने के लिए बिजली कंपनी मेंटेनेंस कर रही है।
गौरतलब है कि इस बार राजधानी सहित प्रदेशभर में अभी से रिकॉर्डतोड़ गर्मी पडऩे लगी है। पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। ऐसे में बिजली कटौती लोगों की परेशानी का सबब बन गई है।

यह कार्य किए जाते हैं मेंटेनेंस के दौरान:
बिजली कंपनी मेंटनेंस के दौरान पेड़ों की टहनियों को काटती है, यदि लाइन से टहनी से टकरा रही है तो उससे ट्रिपिंग व फाल्ट होते हैं। लाइन स्टाफ सबसे ज्यादा टहनी काटने पर ध्यान देता है। ट्रांसफार्मर का तेल बदला जाता है, क्योंकि एक साल में तेल कम हो जाता है, जिससे ट्रांसफार्मर खराब होने का डर रहता है। तेल बदलने से ट्रांसफार्मर गर्म कम होते हैं, ट्रिपिंग भी कम होती है। जंपर व फ्यूज तंग किए जाते हैं, यदि को लाइन झुक रही है तो उसे भी सीधा किया जाता है। पोलों को सीधा किया जाता है। मानसून के पहले इस तरह का मेंटेनेंस होता है। 33 केवी व 11 केवी लाइनों पर इस तरह के मेंटेनेंस अधिक किए जाते हैं। पावर ट्रांसफार्मर व वितरण ट्रांसफार्मर पर सुधार कार्य किया जाता है।

पूरे साल किया जाता है मेंटेनेंस
वैसे साल में दो बार मेंटेनेंस किया जाता था, लेकिन अब पूरे साल की व्यवस्था लागू कर दी है। सर्दियों में भी मेंटेनेंस किया जाता है, जिससे शहरवासियों को कटौती का अहसास नहीं होता है, लेकिन गर्मियों में कटौती अखर रही है। तीव्र लू के दौरान आपूर्त बंद होने से लोग बेहाल हो जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.