ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की ‘मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना’ की शुरुआत

भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना’ का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा, आज रोज़गार सबसे बड़ी चिंता है। इसलिए हमने तय किया है कि हम मध्य प्रदेश में हर महीने में एक दिन रोज़गार दिवस के रूप में मनाएंगे और उस दिन हम कई युवाओं को एक साथ रोज़गार दिलाने का काम करेंगे।

आप में प्रतिभा, क्षमता, योग्यता किसी चीज़ की कमी नहीं है। मेरा सपना है कि मध्य प्रदेश के बेटा, बेटियां रोज़गार मांगने वाले नहीं बल्कि रोज़गार देने वाले बन जाए। यह हो सकता है, असंभव नहीं है। शिवराज सिंह ने कहा, प्रदेश के हर नौजवान के चेहरे पर मुस्कुराहट रहे ये हमारा प्रयास है। मैं आज बहुत खुश हूं। आजादी के अमृत काल में मुख्यमंत्र उद्घम क्रांति योजना के रूप में प्रदेश में प्रारंभ हो रही है। शिवराज सिंह ने बताया, हमने पहले रोजगार दिवस में 5 लाख से ज्यादा बेटी-बेटों को लाभ दिया। रोजगार दिवस से तीन महीने में 13 लाख युवाओं को ऋण दिलाया और आत्मनिर्भर बनने का मार्ग दिखाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.