ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ के जशपुर में फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग

छत्तीसगढ़  के जशपुर  में सोमवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। हादसे एक महिला की जिंदा जलकर मौत  हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक फर्नीचर की दुकान और मकान में भीषण आग  लग गई। इस घटना में घर के अंदर रही महिला जिंदा जल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह महिला के शव को जेसीबी से घर की दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया। घटना कुनकुरी थानाक्षेत्र की है।  कुनकुरी बाजार डांड में श्याम सुंदर बंग की पूजा प्लाईवुड और फर्नीचर के नाम से एक दुकान है। इस दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले आग ने भयानक रूप ले लिया। घर के मालिक ने आग लगने की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस हादसे में घर के अंदर रही श्याम सुंदर बंग की पत्नी रचना बंग (54) की मौत हुई है।

इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण है कि उस पर अभी तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझने के काम में फायर ब्रिगेड के साथ 8 टैंकर लगे हुए हैं। आगजनी की सूचना पर जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल, एसपी विजय अग्रवाल और कुनकुरी विधायक यूडी मिंज भी मौके पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। हालांकि, आग बुझने के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.