ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुनिया भर के क्लबों को इंटरनेशनल इनरव्हील जोड़ने का काम करता है :

क्लब आफ मोतिहारी लेक टाउन के सदस्यों ने केक काटकर चार्टर डे मनाया

क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने हर साल की तरह इस साल भी सभी सदस्यों ने मिलकर भवानीपुर जिरात स्थित आदर्श होटल में केक काटकर संयुक्त रूप से चार्टर डे मनाया। बताया कि आज के दिन ही मोतिहारी में इनरव्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन की स्थापना हुई थी। हमारी क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश बनी। उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से आज हमारे क्लब की एक नई शक्ति और उड़ान दी है।
जिस कारण से आज मोतिहारी लेक टाउन जिले में प्रथम महिला संस्था के रूप में हैं।
क्लब की स्थापना 12 सदस्यों ने मिल कर किया था। जिसमें संगीता चित्रांश, रजनी कौशल, आशा सिंह, नूतन बाला, धीरा गुप्ता, लोकिता कुमारी ,रंजीता रंजन गुप्ता, वंदिता सीपी थे और आज हमारे क्लब में 46 सदस्य हैं। इनरव्हील क्लब महिलाओं की सबसे बड़ी सेवाभावी अंतरराष्ट्रीय संगठन है। दुनिया के 104 देशों में कार्यरत यह इनरव्हील क्लब है। तीन हजार नौ सौ उनासी क्लबो में 100, 000 से भी अधिक सदस्य हैं। इनरव्हील क्लब की विशेषता है कि यहां हमें दुनिया भर की सभी सदस्यों को जानने का मौका भी मिलता है। हमें इंटरनेशनल मित्रता तथा समझदारी को समझने का मौका मिलता है। दुनिया भर की क्लबों को इंटरनेशनल इनरव्हील क्लब जोड़ने का काम करता है।इनरव्हील का अर्थ होता है अंतर चक्र। यह चक्र आपस में जुड़ कर संगठित रूप से कार्य करता है। मौके पर अध्यक्ष निशा देव, सचिव कुमारी अमृता, आईएसओ पुतुल सिन्हा, क्लब मेंबर नीलम वर्मा, उषा श्रीवास्तव, रंभा श्रीवास्तव, रुचि रंजन, अंजू श्रीवास्तव, चंदा वर्मा, प्रियंका सिंह, दीपा गुप्ता, तृप्ति सिंह उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.