हत्या के तीन दिन बाद मृतक की पत्नी को जिला प्रशासन ने दिया मुआवजा
एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत मिली सहायता
सासाराम। रोहतास जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धौडाढ़ गांव में गत रविवार 3 अप्रैल को एक युवक की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक 35 वर्षीय वकिल राम था। अब हत्या के तीन बाद बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को चार लाख बारह हजार, पांच सौ की अनुदान राशि दी गई है। समाहरणालय में डीएम घर्मेन्द्र कुमार ने मृतक की पत्नी को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। सहयता अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति अधिनियम के अंतर्गत दी गई है।