ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीजल-पेट्रोल ऑटो चालकों का सरकार के आदेश के प्रति आक्रोश, बोले- नीतीश कुमार बताएं कैसे चलेगा हमारा घर, अब करेगें बड़ा आंदोलन

पटना में आज से डीजल और पेट्रोल से चलने वाले ऑटो का परिचालन बंद हो गया है। सड़कों पर केवल सीएनजी से चलने वाले ऑटो और ई रिक्शा ही देखने को मिल रहे हैं। परिवहन विभाग का सख्त निर्देश है कि डीजल और पेट्रोल वाले ऑटो अगर आज से सड़कों पर चले तो जुर्माना भरना ही होगा साथ में वाहन को भी जब्त कर लिया जाएगा। इससे डीजल-पेट्रोल चलाने वाले ऑटो चालक परेशान हैं। उनका कहना है कि कोरोना के बाद आर्थिक स्थिति बदतर है ऐसे में यह निर्णय उनके लिए और नुकसानदेह होगा। इसके साथ साथ ऑटो चालको में सरकार के इस आदेश के प्रति आक्रोश देखने को मिला रहा हैं। वह लगातार सड़कों पर घूम रहे पत्रकारों के माध्यम से ये बोल रहे हैं की बिहार के सीएम नीतीश कुमार बताये की इस बंदी के बाद हमारा घर कैसे चलेगा

आंदोलन को तैयारी में ऑटो चालक

डीजल और पेट्रोल से चलने वाले ऑटो के ड्राइवरों ने कहा की हमलोग पिछले दो साल से कोरोना के कारण मर रहे थे। जैसे-तैसे कर्ज लेकर परिवार चला रहे थे। अब ऑटो चलाकर सारा कर्जा चुकाना चाह रहे थे। लेकिन सरकार ने ऐसा निर्णय ले लिया है जब हमारे पास पैसे नहीं हैं। इस तंगी हालत में सीएनजी ऑटो की ख़रीदारी कैसे करें। हमलोग तो पूरी तरह बरबाद हो चुके हैं। अब हमलोग धरने पर बैठेंगे और सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। दूसरे चालक ने कहा कि सरकार ने जब ये निर्देश दिया था तो कोरोना की वजह से दो साल उसी में समय निकल गया। तो हमलोग सीएनजी वाला ऑटो नहीं ले पाए। अभी तो खाने में मुसीबत हो रही है। बच्चों की पढ़ाई नहीं करवा पा रहे हैं। ऑटो चालक ने कहा कि अब ऑटो लेने के लिए सरकार लोन दे। नही तो बड़ा आंदोलन करेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.