ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहारः दरभंगा में पंजाब नेशनल बैंक से 50 लाख से ज्यादा की लूट, पांच बदमाशों ने धावा बोलकर की सनसनीखेज वारदात

दरभंगा  बिहार में बेलगाम बदमाशों ने एक बार फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर धावा बोलकर 50 लाख रुपये से ज्यादा लूटकर फरार हो गए। हौसलाबुलंद बदमाशों ने इस दौरान गोलियां भी चलाईं। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस को मौके से गोलियों को खोखे बरामद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों का सुराग लगाने की कोशिश में जुटी है। बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। शाम करीब चार बजे पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक पर धावा बोला। अपराधियों ने बैंक के अंदर गार्ड और ग्राहकों को पिस्टल सटाकर लॉकर खुलवाकर लूटना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए गोलियां भी चलाईं। अपराधियों ने बैंक में रुपए जमा करने आए एक निजी फाइनेंसकर्मियों से भी सात लाख रुपए लूट लिये और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बैंक की तरफ से पुलिस को सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। बैक से कितनी राशि की लूट हुई है, इसका मिलान कर्मचारी कर रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार बदमाशों के हाथ 50 से 55 लाख रुपये लगे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.