ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एटीएम में कैश डालने आए कंपनी कर्मचारियों से ढाई करोड़ की लूट

रोहतक में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक सेक्टर एक में कंपनी कर्मचारियों से दो करोड़ 62 लाख रुपये लूटकर ले गए। आरोपियों ने सुरक्षा गार्ड को भी गोली मार दी। वारदात से पुलिस प्रशासन सकते में आ गया क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का शुक्रवार को रोहतक में नाइट स्टे है। सेक्टर एक की मार्केट में दो एटीएम बूथ हैं। इसमें एक एसबीआई तो दूसरा निजी बैंक का है। दोपहर करीब डेढ़ बजे एटीएम में नकदी डालने वाली एजेंसी की वैन मार्केट में पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम 2 करोड़ 92 लाख रुपये लेकर आई थी। उसमें से 2 करोड़ 62 लाख रुपये मशीनों में डालने बचे थे। तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। युवकों ने आते गार्ड को पीछे से गोली मार दी और बंदूक छीन ली। इसके बाद कैश डाल रहे युवक को काबू किया। बाकी कर्मचारी जान बचाने के लिए भागे। इसके बाद एटीएम मशीन में डालने से बची 2 करोड़ 62 लाख रुपये की नकदी एक प्लास्टिक के कट्टे में डालकर फरार हो गए। रोहतक रेंज की आईजी ममता सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंची। साथ में एसपी उदय सिंह मीना, एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब, सीआईए प्रथम, सीआईए टू व अर्बन एस्टेट थाने की पुलिस भी शामिल रही। आईजी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.