सूर्य मंदिर निर्माण के लिए टेउसा में किया गया भूमि पूजन
अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार में शुक्रवार के दिन श्री श्री सूर्यनारायण मनोकामना मंदिर के निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन का आयोजन टेउसा समाज विकास संगठन के द्वारा किया गया था। शुक्रवार की सुबह सात बजे से भक्ति भ्रमण निकाली गई जो टेउसा बाजार होते हुए माफा पैमार नदी से जल लेकर वापस टेउसा बाजार पोखर पर खत्म हुई। इस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह बेलागंज विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा की इस मंदिर के निर्माण से हिंदू धर्मावलंबियों को बहुत सहूलियत होगी खासकर छठ पर्व के समय स्वच्छ एवं भक्तिमय वातावरण बनेगा। अतरी विधायक अजय यादव ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिये हमसे जो सम्भव होगा मदद करेंगे। इस अवसर पर बोधगया विधायक सर्वजीत पासवान, सिढ़ पंचायत के मुखिया अरुण यादव, मुखिया पंकज गुप्ता, पूर्व जिला पार्षद सुभाष चंद्र बोस, पूर्व विधायक कृष्ण नंदन यादव, संगठन के अध्यक्ष छोटू चौधरी, सचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे