ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रोहतास में रामनवमी के अवसर पर विभिन्न जगहों पर जय श्री राम- जय हनुमान के उद्घोष के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सासाराम। कोरोना काल के 2 वर्ष बाद रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में शिवघाट से राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा पारम्परिक तरीके से निकाली गई। गाजे-बाजे तथा जय श्री राम- जय हनुमान के उदघोष के साथ इस शोभायात्रा में काफी श्रद्धालु मौजूद रहे। वही रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर मजिस्ट्रेट सहित प्रशासन पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। रोहतास एसपी आशीष भारती ने कहा कि जगह जगह पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जवान की तैनाती की गई थी। एसडीओ सासाराम मनोज कुमार, एसडीपीओ सासाराम संतोष कुमार राय काफी सक्रिय रहे। वहीं पेट्रोलिंग गश्ती तथा कैमरे तथा सीसीटीवी के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही थी। रामनवमी के अवसर पर लोगों में काफी उत्साह के कारण भव्य शोभायात्रा में काफी श्रद्धालु शिवघाट सासाराम पहुंचे जहां से शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए हनुमानगढ़ी सासाराम पर पहुंचा। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह पर विभिन्न समाजसेवी संगठनों के लोगों ने जलपान की भी व्यवस्था की थी। वही शोभायात्रा में सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की अगुवाई देखी गई शोभा यात्रा के दौरान उन्होंने ठुमके भी लगाए जो चर्चा का विषय रहा। भव्य शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे राम जन्म उत्सव समिति के अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने कहा कि शांति और सौहार्द के साथ शोभा यात्रा पारम्परिक तरीके से निकाली गई उन्होंने कहा कि 2 साल कोरोना के कारण शोभायात्रा नहीं निकल पाई थी लेकिन कोरोना से राहत मिलने के साथ ही रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.